दुष्कर्म के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

अमौर थाना

अमौर.अमौर थाना के अपर थानाध्यक्ष अनंत राम ने अभियुक्त के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों अमौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी अब्दुल सलाम विष्णुपुर (काशीबाड़ी) का निवासी फरार है. पुलिस ने आरोपी के घर के मुख्य द्वार पर इश्तेहार चिपका दिया.अपर थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो पुलिस न्यायालय से आदेश प्राप्त कर उसके घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >