केनगर. जिले के शांति कुटीर में बीते 25 फरवरी 2026 को चम्पानगर थाना पुलिस ने एक अज्ञात भटकती हुई महिला को सुरक्षार्थ भेजा था.महज तीन दिन के अन्दर ही महिला की पहचान कर ली गई है. उक्त जानकारी चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने दी.बताया कि शांति कुटिर पूर्णिया में सुरक्षार्थ रखी गई भटकती हुई महिला पश्चिम बंगाल प्रान्त के उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत उत्तर चुनिहार महुआ गांव निवासी अली की 20 वर्षीय पुत्री संजना है. उन्होंने बताया कि उक्त महिला के पिता एवं मामा ने चम्पानगर थाना में आकर अपनी पुत्री से संबंधित दस्तावेज सौंप कर सत्यापन कराया है.
तीन दिन के अंदर पुलिस ने की भटकी महिला की पहचान

तीन दिन के अंदर पुलिस ने की भटकी महिला की पहचान
Copied link
केनगर