लीची के पेड़ से लटका युवती का शव की गु्त्थी को सुलझाने में जुटी पुलिस

बलिया थाना के असकतिया मंदिर टोला वार्ड संख्या 13 में एक नाबालिग लड़की के बरामद शव की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस जुट गयी है.

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलिया थाना के असकतिया मंदिर टोला वार्ड संख्या 13 में एक नाबालिग लड़की का उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर लीची के पेड़ में फंदे से लटकता शव बीते रविवार को बरामद हुआ था. मृतिका की पहचान रघुवंशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला निवासी लुकर मंडल की पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में की गयी है. मृतका अपने मामा योगेंद्र मंडल के असकतिया मंदिर टोला में काफी दिनों से अपनी मां ललिता देवी के साथ रह रही थी. बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे गये हैं. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया अभी तक मेडिकल जांच प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. वैसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही मामला लगता है. मेडिकल प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद हत्या या आत्महत्या का पता चलेगा. वहीं घटना को लेकर एसडीपीओ संदीप गोल्डी लगातार परिजन एवं आसपास लोगों से सघन छानबीन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >