वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमौर थानाक्षेत्र

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में हुई पुलिस छापेमारी में लंबित मामलों के वर्षों से फरार एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया .गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त मनोहर कुमार विश्वास खरहिया, अमौर का निवासी बताया गया.अमौर थाना कांड 140/10 एवं पूर्णिया न्यायालय से निर्गत वारंट एसटी 843/2011 की भादवि धारा 366 (ए), 120 (बी) का फरार वारंटी अभियुक्त रहा है. अमौर पुलिस टीम में पुअनि विकास कुमार, मो बाबुद्दीन, अनन्त राम, अनि नवीन कुमार ने खरहिया गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >