प्रतिनिधि, बीकोठी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी और पूर्व के एक मामले के दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर 24 को थानाक्षेत्र में हनुमाननगर ईदगाह जाने वाली सड़क पर स्मैक की बरामदगी हुई थी. उस समय मौके से तीन तस्कर फरार हो गया था तथा एक को गिरफ्तार किया गया था. कांड संख्या 61/24 के अनुसंधान के क्रम में स्मैक बिक्री मामले में देवरी गांव निवासी सिकंदर यादव की संलिप्तता उजागर होने के साथ ही छापेमारी कर सिकंदर यादव को गिरफ्तार किया गया. एक अन्य कांड में काफी समय से फरार वारंटी शिशवा गांव निवासी मिथिलेश यादव एवं पिंकेश को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
