केनगर व चंपानगर थाना पुलिस ने नौ शराबियों को हंगामा करते पकड़ा

केनगर तथा चंपानगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 9 शराबियों को हो हंगामा करते हुए पकड़ लिया.

केनगर. केनगर तथा चंपानगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 9 शराबियों को हो हंगामा करते हुए पकड़ लिया. केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया गिरफ्तार शराबी थानाक्षेत्र के बालूघाट निवासी विजय कुमार, गढ़िया बलुआ निवासी प्रभाष कुमार मेहता, बेला रिकाबगंज वार्ड 4 निवासी प्रदीप महतो, बेला हाट निवासी मिश्री कुमार, आदमपुर निवासी मुकेश कुमार व नितिश कुमार है. वहीं चंपानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया गिरफ्तार शराबी जिले के टीकापट्टी थानाक्षेत्र के टीकापट्टी गांव निवासी दिलीप कुमार, चंपानगर थाना क्षेत्र के चम्पानगर वार्ड 11 निवासी सुभाष कुमार साह, नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड 9 कोहबारा गांव निवासी सूरज कुमार है. केनगर एवं चंपानगर थाना पुलिस ने सभी पकड़े गये शराबी की मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >