पंचम हत्याकांड में निक्कू को पुलिस ने दबोचा

बीकोठी

बीकोठी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने हत्या मामले के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त निक्कू कुमार मंडल उर्फ पुरुषोत्तम कुमार मंडल गौरीपुर परसा वार्ड संख्या 3 का निवासी है. 7 जून को 2025 को हुई हत्या के मामले के अनुसंधान के क्रम में निक्कू कुमार मंडल की संलिप्तता उजागर होने के बाद इसे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है. बताते चलें कि 7 जून 2025 को गौरीपुर परसा वार्ड संख्या तीन निवासी पंचम कुमार पिता स्व दिनेश मंडल का शव गौरीपुर परसा बहियार से बरामद किया गया था. लाश की बरामदगी के बाद मृतक की मां मीणा देवी ने गांव के ही चार लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए रघुवंशनगर थाना में आवेदन देकर कांड संख्या 55/25 दर्ज करवाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >