गणेशपुर निवासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केनगर

केनगर. थाना कांड से फरार चल रहे एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को केनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के ही गणेशपुर पंचायत के गणेशपुर गांव निवासी मो वशीर का 42 वर्षीय पुत्र उमर फारुक है. उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार थाना कांड से फरार चल रहे वारंटी को आवश्यक कार्रवाई करने के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >