पुण्यतिथि पर याद किए गये काव्याकर कुंवर नारायण

साहित्य सेवा आश्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्णिया. जिले में आत्मजयी प्रबंध काव्य के काव्यकार कुंवर नारायण की पुण्यतिथि पर धर्मपुर साहित्य एवं संस्कृत परिषद, धमदाहा के सदस्यों ने राय साहित्य सेवा आश्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया. कार्यक्रम विपीन कुमार भारती की अध्यक्षता में हुआ. इस मौके पर अध्यक्ष विपीन कुमार भारती एवं सदस्य राघवेंद्र राय ने काव्याकर कुंवर नारायण के साहित्यिक योगदान पर चर्चा की. संस्थापक सह कवि मनोज राय ने कहा कि कवि कुंवर के ‘इन दिनों’ नामक काव्य संग्रह के निमित्त कविता एक वृक्ष की हत्या पर्यावरण मनुष्य एवं सभ्यता के प्रति सदैव संवेदनशील रही है. हर सजीव के अस्तित्व को बनाए रखने को हमें इंगित करती है. तभी हमारी मनुष्यता का महत्व है. मौके पर निर्मल शाह,नीतीश कुमार राय एवं अन्य साहित्य प्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >