आवासीय विद्यालय का भौतिक निरीक्षण

जिला कल्याण पदाधिकारी

पूर्णिया. जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा 2 कन्या आवासीय विद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के क्रम में जीविका द्वारा संचालित भोजन की गुणवत्ता,स्टोर रूम में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, विद्यालय में साफ सफाई, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय मे व्याप्त विसंगतियों का निराकरण, बच्चों के पठन-पाठन आदि की विस्तृत जांच की गयी.कक्षा दसवीं एवं 12वीं की छात्राओं के साथ पठन-पाठन, तथा आगामी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित संवाद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >