सतडोभ में बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल, जीएमसीएच में भर्ती

जीएमसीएच में भर्ती

प्रतिनिधि पूर्णिया पूर्व .एनएच 131ए पूर्णिया- कटिहार मुख्यमार्ग पर सतडोभ चौक के समीप शनिवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में घायल व्यक्ति की पहचान बेलौरी निवासी कमल कुमार के रूप में हुई . घटना में बाइक सवार को भी चोट आयी है और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी है.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार काफी तेज गति से पूर्णिया से कटिहार की ओर जा रहा था.इसी बीच पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया .उसे इलाज के लिये जीएमसीएच भेज दिया गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >