ठंड में चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में आक्रोश

लगातार बीते चार दिनों से कड़ाके की ठंड ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी नौ पंचायतों में अधिक ठंड और पछिया हवा से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. लोग जगह-जगह आग ताप कर जीवन जीने को मजबूर हैं.

श्रीनगर. लगातार बीते चार दिनों से कड़ाके की ठंड ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी नौ पंचायतों में अधिक ठंड और पछिया हवा से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. लोग जगह-जगह आग ताप कर जीवन जीने को मजबूर हैं. खासकर इस कड़ाके की ठंड में राहगीरों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है. नितेश कुमार, सरवन कुमार, छोटू कुमार, शैलेश कुमार, मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद मतीन, अकलू शर्मा, श्यामलाल शर्मा, टुनटुन विश्वास, आशीष कुमार, अंशु कुमार, श्याम ऋषि, मोहम्मद इलियास, विलास मंडल, प्रमोद महतो आदि दर्जनों लोगों ने कहा कि अस्पताल परिसर में अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने को लेकर मरीज तथा परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने प्रखंड परिसर श्रीनगर चौक, कोऑपरेटिव बाजार, खरकटटा पुल, अस्पताल परिसर, जगेली चौक, दस नंबर इमली चौक, सिंघिया चौक, कदगावां चौक, ईदगाह चौक, हसेली खेतेश्वर नाथ मंदिर खाता हाट आदि चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं करने को लेकर लोगों में आक्रोश है. खासकर उन मुसाफिरों को जाड़े में ठिठुरने को मजबूर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >