पूर्णिया विवि में आज से पैट का इंटरव्यू, वीसी ने की पीजी हेड की बैठक

इंटरव्यू को लेकर कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने सोमवार को पीजी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की

पूर्णिया. पूर्णिया विवि में आज से पैट का इंटरव्यू शुरू होगा. इसे लेकर कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने सोमवार को पीजी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की. कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने इंटरव्यू के संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता रखे जाने पर जोर दिया. कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने कहा कि जो भी मापदंड हैं, उसके तहत ही विभागों की ओर से पैट का इंटरव्यू संचालित किया जाये. गौरतलब है कि पैट 2023 की लिखित परीक्षा में 268 अभ्यर्थी पास हुए थे. यह परीक्षा 27 अक्टूबर को हुई थी. 19 विषयों में 790 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए अप्लाइ किया था. लिखित परीक्षा में 545 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >