पप्पू यादव खोलेंगे जमीन कारोबारी, व्यवसायी व जनप्रतिनिधि के संबंधों का पोल

कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर इन लोगों के पेट में होने लगा दर्द

कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर इन लोगों के पेट में होने लगा दर्द पूर्णिया. सांसद पप्पू यादव अब जमीन कारोबारी, व्यवसायी और जनप्रतिनिधि के बीच तालमेल से हो रही जमीन की खरीद-फरोख्त का पोल खोलेंगे. उन्होंने कहा कि इस खेल में कई पुलिसवाले भी शामिल हैं. ऐसे पुलिसवालों के मोबाइल का कॉल डिटेल्स निकालने की मांग बिहार के डीजीपी से की गयी है. उन्होंने कहा कि भू माफियाओं और सरकारी महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जैसे ही उनके द्वारा आवाज उठानी शुरू की गयी, इन लोगों के पेट में दर्द होने लगा. जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों का जमीन ब्रोकरों से सीधा संबंध रहा है. सांसद श्री यादव शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है. कुछ अंचल कार्यालय में प्रत्येक महीने एक करोड़ की प्रैक्टिस है. पथ निर्माण विभाग में व्यापक रूप से लूट खसोट मची हुई है. बड़े-बड़े सरकारी टेंडर में कुछ बड़े बड़े नेता सीधे तौर शामिल है. काम नहीं होता है और पैसा उठ जाता है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे उच्च न्यायालय में पीआईएल फाइल करेंगे. उन्होंने कहा कि वे सरकारी योजनाओं पर चल रहे कार्यों का जल्दी ही जायजा लेंगे.

बिजनेस मैन व पूर्व विधायक ने रची साजिश :

उन्होंने कहा कि उनको झूठे केस में फंसाने के पीछे शहर के एक बड़े बिजनेस मैन और पूर्व विधायक द्वारा साजिश रची गयी. इसमें एक माननीय और बिहार के एक बड़े नेता ने साथ दिया. उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों का सामना कर वह चुनाव जीते जिससे खिसयानी बिल्ली खंभा नोचने वाली बात चरितार्थ होती है. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें जिस किसी ने छेड़ा है, वे उसे छोड़ेंगे नहीं. उन पर मुफस्सिल थाने में हुए मुकदमे को लेकर उन्होंने कहा कि बगैर किसी जांच के केस दर्ज दिया गया. पुलिस कार्यालय द्वारा तुरंत सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पोस्ट कर दिया गया. मोबाइल के बातचीत की न कोई ओडियो और न कोई कॉल डिटेल, बावजूद इसके पुलिस ने जल्दबाजी दिखायी. उन्होंने बगैर किसी का नाम लिये कहा कि उन्हें मरवाने की पूरी साजिश रची जा रही है. उन्होंने राज्य सरकार से कई बार सुरक्षा की मांग की है. फोटो. 14 पूर्णिया 14- सांसद पप्पू यादव.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >