PURNIA ठनका की चपेट में आने से बड़ी ईदगाह के पंच की मौत
पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत बड़ा ईदगाह पंचायत में बुधवार को सुबह करीब 7:30 बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक वार्ड पंच सदस्य की असामयिक मृत्यु हो गई.
PURNIA ठनका की चपेट में आने से बड़ी ईदगाह के पंच की मौत
अमौर (पूर्णिया) से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत बड़ा ईदगाह पंचायत में बुधवार को सुबह करीब 7:30 बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक वार्ड पंच सदस्य की असामयिक मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ा ईदगाह पंचायत के वार्ड संख्या 5 के निर्वाचित वार्ड पंच सदस्य मो. इकराम (50 वर्ष) पिता मो. बिल्लू निवासी ग्राम सरवैली, अपने दैनिक कार्यों के लिए घर के दरवाजे तरफ ही निकले थे. इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली सीधे उनके ऊपर गिर गई. वज्रपात इतना जोरदार था कि मो. इकराम के साथ एक गाय भी इसकी चपेट में आ गई. मौके पर गाय की मौत हो गई. वार्ड पंच सदस्य को आनन फानन में पूर्णिया जीएमसीएच लेकर गये जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.