धमदाहा के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अलग-अलग कार्यशाला का आयोजन

धमदाहा

धमदाहा. प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर माइक्रो प्लान के अनुरूप प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को धमदाहा प्रखंड के चिकनी डुमरिया बंगाली टोला समेत सात पंचायतों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. निर्धारित माइक्रो प्लान के तहत कुपोषण की शीघ्र पहचान एवं परामर्श सत्र, खिलौना निर्माण कार्यशाला, बाहरी खेल, योग एवं शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलौना एवं शिक्षण सामग्री दान अभियान तथा पोषण संबंधी नारा लेखन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान सेविका, महिला पर्यवेक्षिका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों और लक्षित समूहों को कुपोषण के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. परामर्श सत्र में बताया गया कि बच्चों के वजन में कमी, मांसपेशियों का ढीलापन, चिड़चिड़ापन, लगातार थकान, बालों का रूखा होना, आंखों का धंसा होना तथा उम्र के अनुसार कद और वजन में कमी जैसे लक्षण कुपोषण के संकेत हो सकते हैं. कार्यक्रम में पोषण शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए परिवारों को ऊर्जा और प्रोटीन युक्त आहार के महत्व के बारे में बताया गया. साथ ही गर्भवती महिलाओं और जीवन के पहले 1000 दिनों तक के बच्चों के विशेष देखभाल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया. स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से नियमित जांच और उचित पोषण अपनाने की अपील की गई. कार्यक्रम के दौरान बच्चों के समग्र विकास के लिए बाहरी खेल, योग और शारीरिक गतिविधियों के महत्व को भी रेखांकित किया गया. बताया गया कि ये गतिविधियां बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत, सक्रिय और तनावमुक्त रखने में सहायक होती हैं. इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण संबंधी जानकारी को प्रायोगिक तरीके से समझाया गया. साथ ही खिलौना एवं शिक्षण सामग्री के संग्रह के लिए दानदाताओं से सहयोग की अपील की गई, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके. कार्यक्रम को डिजिटल सहभागिता, पोस्टर और नारा लेखन के माध्यम से भी प्रभावी बनाया गया. विभिन्न समूहों के बीच जागरूकता फैलाने पर विशेष ध्यान दिया गया. इस मौके पर सीडीपीओ रूपम कुमारी, एलएस प्रीति कुमारी, सविता कुमारी, प्रेमलता कुमारी, मंजू कुमारी, सुषमा कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, अनिता कुमारी समेत कई सेविका एवं सहायिका उपस्थित रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >