एक देश एक शिक्षा नीति कानून बने

जागरूकता अभियान

पूर्णिया. एक देश-एक शिक्षा नीति कानून लागू कराने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अजय स्वर्ण द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. बुधवार को श्री स्वर्ण ने शहर के आर एन साव चौक, कचहरी रोड, नगर निगम चौक, थाना चौक, गिरजा चौक आदि चौक चौराहे पर दुकानदारों और राह चलते लोगों को पंपलेट देकर एक देश एक शिक्षा नीति को लेकर जागरूक किया. उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है. उन्होंने बताया कि बहुत जल्द डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर एक देश एक शिक्षा नीति कानून लागू करने का आग्रह करेगें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >