प्रखंड के प्रमुख मंदिरों में दर्शन को आए इक्के-दुक्के श्रद्धालु

प्रखंड के प्रमुख मंदिरों में दर्शन को आए इक्के-दुक्के श्रद्धालु

भवानीपुर : मुख्यालय स्थित चर्चित सार्वजनिक मां भगवती भवन देवी मंदिर मुख्य बाजार स्थित दुर्गा काली मंदिर एवं सुपौली स्थान मां भगवती मंदिर का प्रांगन सोमवार को अमूमन सूना रहा. अलबत्ता एक दो श्रद्धालु लॉकडाउन में मिली छूट के बाद बाबा की पूजा अर्चना के लिए जरूर पहुंच रहे थे.

मंदिर के पुजारी हरदेव ठाकुर ने बताया कि लॉक डाउन होने के साथ मंदिर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी दिन सिर्फ मंदिर कमेंटी के द्वारा अहले सुबह चार बजे विधिवत सरकारी पूजा करने के उपरांत पुनः मंदिर बंद कर दिया जाता था .

संध्या में सात बजे संध्या पूजन के बाद बाबा को भोग लगाने के उपरांत पुनः मंदिर का पट बंद कर दिया जाता है. फोटो : 8 पूर्णिया 25- सूना पड़ा सार्वजनिक मां भगवती भवन देवी मंदिर .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >