सीडीपीओ की अगुवाई में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा

बाल विकास परियोजना

बैसा. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सीमा कुमारी के मार्गदर्शन में बैसा प्रखण्ड अंतर्गत पोषण पखवाड़ा 2026 का आयोजन सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 23 अप्रैल तक किया जाना है. वहीं सीडीपीओ सीमा कुमारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की गर्भवती महिलओं, धात्री माताओं, किशोरियों एवं 0-6 वर्ष के बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कुपोषण को दूर करना है. कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियां के तहत पोषण संबंधी जागरूकता रैली, स्वस्थ आहार प्रर्दशनी, वनज एवं उंचाई मापन शिविर, एनीमिया एवं कुपोषण की पहचान, स्तनपान एवं पूरक पोषाहार पर परामर्श एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सीडीपीओ ने बताया कि इस पखवाड़ा के दौरान सही पोषण देश रौशन के संदेश को घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं आशा कार्यकर्ताओं एवं जीविका समूहों द्वारा सक्रिय भूमिका निभायी जा रही है. साथ ही क्षेत्र के सभी लाभार्थियों के प्रमुख चरणों के बारे में जागरूक किया गया. पोषण पखवाड़ा में की गयी गतिविधियों को जन आंदोलन डैशर्बोड पर इंट्री भी किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >