पूर्णिया. कटिहार जिले के कोढ़ा-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में इलाजरत है. जहां सूचना मिलते ही भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने जीएमसीएच पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल के मेडिकल वार्ड में इलाजरत घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की. उन्होंने डॉक्टरों व मौजूद नर्स से भी घायलों के उपचार और वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और आग्रह किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए. मुलाकात के दौरान नूतन गुप्ता ने घायलों के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन घायलों की मदद के लिए तत्पर है. उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.
घायलों से मिल नूतन गुप्ता ने ली स्वास्थ्य की जानकारी
पूर्णिया
