पर्यावरण पर चर्चा का वक्त गुजर गया, अब पौधे लगाने का है समय : डॉ. एके गुप्ता

ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक और शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम के चक्र को देखते हुए अब सिर्फ पर्यावरण पर चर्चा करने का वक्त निकल चुका है. अब धरातल पर कड़े कदम उठाने का समय है.

पूर्णिया से रिपोर्ट :

विशेष अवसरों व प्रियजन की स्मृति में पौधा लगाने की लोगों से अपील

पूर्णिया. ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक और शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम के चक्र को देखते हुए अब सिर्फ पर्यावरण पर चर्चा करने का वक्त निकल चुका है. अब धरातल पर कड़े कदम उठाने का समय है. हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें एक बच्चे की तरह पालकर बड़ा करना है. डा. गुप्ता ने कहा कि पूर्णिया को प्रदूषण मुक्त और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ किसी एक संस्था या सरकार की नहीं है, बल्कि यहां के हर एक नागरिक की है. उन्होंने पूर्णिया के हर वर्ग और हर उम्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ या किसी प्रियजन की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी लें.

पौधों को रोपित कर उनके संरक्षण का लिया संकल्प

ग्रीन पूर्णिया के अध्यक्ष डा. गुप्ता बीते शुक्रवार को दिवस विशेष पर जिला स्कूल परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे. इससे पहले ग्रीन पूर्णिया की टीम ने फलदार पौधों को रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया. पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों को विगत तीन वर्षों से ग्रीन एवं क्लीन करने के अभियान में जुटी ग्रीन पूर्णिया की टीम जिला स्कूल से पहले विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर चुकी है. ग्रीन पूर्णिया की ओर से अब तक 6 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं जिसमें अधिकांश पेड़ भी बन गये. डा. गुप्ता कहते हैं कि हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि उसे बच्चे की तरह पालकर बड़ा करना है.

पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की

ग्रीन पूर्णिया के इस अभियान में डा. गुप्ता के साथ आईएमए अध्यक्ष आईएमए के डॉ आलोक कुमार , तारकेश्वर कुमार राजेश आर्य राकेश शर्मा आदि ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. बाद में किलकारी बाल भवन में भी पौधरोपण किया गया. इस अभियान में ग्रीन पूर्णिया के प्रदीप अग्रवाल , मनोहर दास , अशोक मिश्रा , संजय ,आलोक लोहिया , श्याम अग्रवाल सपना लताजी नीलू अर्पणा नीतू सरोज अग्रवाल और रवींद्र साह आदि मौजूद थे . इस दौरान संस्था के अन्य सक्रिय सदस्यों ने भी पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और जल संरक्षण करने की शपथ ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >