मुख्य पार्षद की पहल पर अब योजनाओं के चयन के लिए पार्षद करेंगे वार्ड सभा

नगर पंचायत अमौर की मुख्य पार्षद बीबी दिल आरा बेगम ने क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है.

अमौर. नगर पंचायत अमौर की मुख्य पार्षद बीबी दिल आरा बेगम ने क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. उन्होंने नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षदों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्डों में जल्द से जल्द वार्ड सभा का आयोजन करें. मुख्य पार्षद बीबी दिल आरा बेगम के निर्देश पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो शाहनवाज आलम ने स्पष्ट किया कि इन वार्ड सभाओं के माध्यम से स्थानीय जनता की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं को समझते हुए विकास योजनाओं का चयन किया जाएगा. योजनाओं की सूची तैयार होने के बाद, वार्ड पार्षद उसे अविलंब मुख्य पार्षद कार्यालय को देंगे ताकि आगामी बोर्ड बैठक में इन योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति देकर धरातल पर उतारा जा सके. साथ ही कहा कि अमौर नगर पंचायत को आदर्श और सुविधायुक्त बनाने के संकल्प को दोहराते हुए मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो शाहनवाज आलम ने कहा कि जनता की भागीदारी के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है. वार्ड सभाएं लोकतंत्र की बुनियादी इकाई हैं, जहां आम जनता सीधे अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को जनप्रतिनिधियों के सामने रखती है. इसलिए, सभी वार्डों में इस सभा का पारदर्शी और त्वरित आयोजन बेहद जरूरी है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो शाहनवाज आलम ने कहा कि जैसे ही सभी वार्डों से चयनित योजनाओं की सूची मुख्य पार्षद कार्यालय को प्राप्त होगी, वैसे ही नगर पंचायत की अगली बोर्ड बैठक बुलायी जाएगी. इस बैठक में सभी योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दी जाएगी, ताकि विकास कार्यों में कोई देरी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >