18 लीटर शराब के साथ महिला समेत नौ धंधेबाज गिरफ्तार

रूपौली

रूपौली. टीकापटी पुलिस को बीतीरात विशेष छापेमारी अभियान में बडी सफलता मिली है. पुलिस द्वारा 18 लीटर कच्चा शराब के साथ-साथ एक महिला समेत तीन कारोबारी एवं छः पियक्कडों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है जबकि एक वारंटी की भी गिरफ्तारी हुई है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बैरिया में विकास कुमार एवं राकेश कुमार पिता जनार्दन सिंह, दोनों भाई देशी शराब का धंधा करता है. पुलिस छापेमारी के दौरान दोनों को 6 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने गोडियर आदिवासीटोला में जीरा देवी पति महेंद्र उरांव के यहां छापामारी की. वहां 12 लीटर देशी शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया जबकि लगभग 250 लीटर कच्चा शराब को बर्बाद कर दिया. छापामारी के समय वहां पर कुछ युवक थे, जो पुलिस के पहुंचते ही भागने लगे. इसमें से छः को पुलिस ने दबोच लिया. उन छः युवकों में भवानीपुर दरगाहा का मंगल कुमार पिता विश्वनाथ साह, गोडियर मिलिकटोला का परमजीत कुमार, पिता योगेंद्र महतो, रामरतन कुमार पिता नंदलाल महतो एवं अर्जुन कुमार पिता दुखित महतो, गोडियर यादव टोला का सचिन यादव पिता स्व हरिचरण यादव, मालटोला गोडियर का दीपक कुमार पिता नकुल महतो में शराब पीने की पुष्टि हुई. सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस छापामारी दल में एसआइ अमित कुमार, एएसआइ विजय कुमार यादव, एएसआइ उपेंद्र कुमार, महिला सिपाही प्रेरण कृष्ण, गृह रक्षक प्रभू नारायण मंडल, महेश्वर कुमार, चौकीदार अशोक पासवान एवं सुशील पासवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >