भवानीपुर थाना में नए थानाध्यक्ष ने किया योगदान

भवानीपुर थाना

भवानीपुर. भवानीपुर थाना के थानाध्यक्ष के पद पर पुलिस निरीक्षक राज कुमार चौधरी ने शुक्रवार को अपना योगदान दिया. अपर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने स्वागत किया . पुलिस निरीक्षक राज कुमार चौधरी ने कर्मियों से कहा कि अपने-अपने कर्तव्य का पालन करना सुनिश्चित करेंगे. अपराध और अपराधियों पर कोई भी समझौता किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाएगा .अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना, थाना में आए गण्यमान्य लोगों का बिना भेदभाव का सम्मान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. किसी भी काम के लिए स्वयं संपर्क करने का अनुरोध किया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्राथमिकता के अनुसार काम का निष्पादन होगा. पुलिस गश्ती ससमय निकालते हुए तेज की जाएगी. पदाधिकारी सिविल ड्रेस में बाइक से भी गश्ती करेंगे.मौके पर सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >