पूर्णिया. युवा राजद के प्रदेश महासचिव डॉ. अंकित यादव ने बताया कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में पेपर लीक की घटना ने लाखों मेहनती छात्रों और उनके अभिभावकों का भरोसा तोड़ दिया है. यह केवल एक परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला है. आरोप लगाया कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होना साबित करता है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने बताया कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज तक ले लेते हैं, लेकिन पेपर माफिया और भ्रष्ट तंत्र मेहनती छात्रों के सपनों को बेच रहा है. बताया कि युवा राजद छात्रों के अधिकार और भविष्य की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ता रहेगा.
नीट पेपर लीक से टूटा छात्रों का भरोसा
पूर्णिया
