जानकीनगर. बनमनखी शहरवासियों को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए जलनिकासी के लिए मास्टर प्लान बनेगा.उक्त बातें पूर्णिया लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बीती रात चोपड़ा बाजार स्थित दवेश भगत के यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं.उन्होने बताया कि नगर परिषद् बनमनखी सभापति संजना देवी एवं सभापति प्रतिनिधि नरेश यादव ने मुलाकात कर नगर परिषद् बनमनखी की समस्याओं से अवगत कराया है.जिला पदाधिकारी से बातचीत कर अविलंब नगर परिषद् बनमनखी को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए जलनिकासी के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा.गौरतलब है कि इन-दिनों बारिश में बनमनखी शहर की सड़क झील में तब्दील हो जाती है. नाला कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है.जिससे शहरवासियों और राहगीरों को सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है.
बनमनखी में जलनिकासी के लिए मास्टर प्लान जल्द : सांसद
जानकीनगर
