भवानीपुर. अज्ञात वाहन के धक्के से घायल युवक की इलाज के दौरान पूर्णिया जीएमसीएच में मौत हो गयी. मृतक चमरा मुखिया (40 ) भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लाठी पंचायत के सोनडीहा निवासी योगेंद्र मुखिया का पुत्र था. बताया गया कि चमरा मुखिया सोमवार की देर रात्रि रायपुरा मुशहरी के नजदीक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. उसे किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया था. स्थानीय लोगों के सहयोग से चमरा मुखिया को इलाज के लिए सीएचसी भवानीपुर लाया गया , जहां मौके पर मौजूद चिकित्सको ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया . पूर्णिया में इलाज के दौरान चमरा मुखिया की मौत मंगलवार को हो गई. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सोनडीहा निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने बताया चमरा बहुत ही नेक दिल इंसान था जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था. उसके निधन से परिवार की स्थिति काफी दयनीय हो गई.
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
भवानीपुर
