अग्नि पीड़ित परिवारों से मिले सांसद, की आर्थिक मदद

की आर्थिक मदद

पूर्णिया. जिले के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत मौजमपट्टी गांव, वार्ड संख्या–11 (शर्मा टोला) में हाल ही में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मौजमपट्टी पहुंचकर आग पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ितों की पीड़ा को नजदीक से सुना और कहा कि इस तरह की घटनाएं अत्यंत दुखद है. सांसद पप्पू यादव ने मौके से ही बड़हरा अंचल अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर आग पीड़ित परिवारों को शीघ्र और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने का सख़्त आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि वे जल्द से जल्द अपने जीवन को दोबारा संवार सकें.इस दौरान सांसद ने अपनी ओर से प्रत्येक आग पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ तात्कालिक राहत मिल सके. आग से प्रभावित परिवारों में चलित्तर शर्मा, कैलाश शर्मा, लाल्टू शर्मा, सागर शर्मा, खुशी देवी और अकली शर्मा शामिल हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय और समुचित सहायता नहीं मिल जाती, तब तक वे इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >