सांसद ने सड़क किनारे रोती बच्ची के पोंछे आंसू, की आर्थिक मदद

की आर्थिक मदद

पूर्णिया. जिले के बनमनखी प्रखंड अंतर्गत कुसाहा घाट वार्ड नं०-02 में मनोज राम का घर आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया. इस घटना में परिवार का सारा सामान नष्ट हो गया. जब स्थानीय सांसद पप्पू यादव मधेपुरा से बनमनखी और पूर्णिया के लिए प्रस्थान कर रहे थे, तो उनकी नजर एक बच्ची को सड़क किनारे रोते हुए पड़ी. सांसद यादव ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और उस बच्ची की ओर लौटे. स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि बच्ची के घर में आग लग गयी थी, जिससे उनका सारा सामान जलकर राख हो गया. बच्ची की शादी भी होने वाली थी, लेकिन इस घटना ने उनके सपनों को तबाह कर दिया. सांसद पप्पू यादव ने तुरंत मनोज राम को अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की. साथ ही, उन्होंने परिवार को आगे भी हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. सांसद यादव ने कहा यह समय परिवार के साथ खड़े होने का है. हम उनकी हर संभव मदद करेंगे और उनकी बेटी की शादी को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग देंगे. सांसद पप्पू यादव ने कहा, हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसे मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े हों. मैं इस परिवार की हर संभव मदद करूंगा और उनकी बेटी की शादी को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दूंगा. प्रवक्ता राजेश यादव, शालिग्राम रिशेदेव, आलोक अकेला, गौपाल सिंह, कुनाल चौधरी, नटवर झा, राकेश यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >