शोकाकुल परिजनों से मिल सांसद प्रतिनिधि ने जतायी संवेदना

पूर्णिया

पूर्णिया. जलालगढ़ प्रखंड प्रमुख नीखिल कुमार उर्फ भिखारी यादव की पूज्य माता के निधन की खबर सुन सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में हर संभव साथ देने का आश्वासन दिया.सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि माता का साया सिर से उठना किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा दुःख होता है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह क्षति अपूरणीय है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की. इस मौके पर निजी सचिव अजय जयसवाल, अनिरुद्ध यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >