रामनवमी शोभा यात्रा के संरक्षक को मातृशोक

पूर्णिया

पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष, पूर्व जिला मंत्री, पूर्व नगर उपाध्यक्ष वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं श्री रामनवमी शोभा यात्रा के संरक्षक संजय मोहन प्रभाकर की माताजी सरला प्रभाकर का निधन हो गया है. उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पूरे इलाके में शोक का माहौल है. भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरला प्रभाकर जी एक कुशल गृहणी के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी गहरी रुचि रखती थी. उन्होंने कहा पूर्णिया भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है. शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम नारायण मेहता, ज्ञानेंदु शेखर, अर्चना शाह, अंगद मैकल, राजेश रंजन, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, राजीव सिंह, संजय पोद्दार, जिला मंत्री राजीव पांडेय, सचिन राय, मीनाक्षी सिन्हा, सुजीत सिन्हा सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra sinha

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >