मस्जिद कमेटी अध्यक्ष तोहिद आलम के निधन से शोक की लहर

भवानीपुर क्रीड़ा मैदान

भवानीपुर. भवानीपुर क्रीड़ा मैदान स्थित मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष तोहिद आलम का गुरुवार की सुबह 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. वे वार्ड संख्या 7 के निवासी थे और स्थानीय समाज में एक सम्मानित एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे. वे वार्ड पार्षद सुजिया जबी के ससुर तथा उनके प्रतिनिधि मो. इरफान के पिता थे. प्रखंड प्रमुख मंटी कुमारी के प्रतिनिधि बिट्टू यादव ने उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि तोहिद आलम का निधन न केवल नगर पंचायत बल्कि पूरे प्रखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सभी समाजों के बीच बिना भेदभाव के समन्वय स्थापित करने वाले व्यक्ति थे और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक माने जाते थे.स्वर्गीय आलम मृदुभाषी, सरल स्वभाव और धर्मपरायण व्यक्ति थे. सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी और उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी. अपने पीछे वे पत्नी, पुत्र एहसान, रिजवान, राजा एवं आशीद तथा पोते-पोतियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. शुक्रवार को दो बजे जनाजा निकाला जायेगा. उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इनमें कारे साहब, वार्ड पार्षद प्रीति देवी, भवानीपुर पश्चिम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रूपा रानी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वरी विमल, मकसूद आलम,जावे के मो. गुड्डू, कन्हैया यादुका, अशोक कुमार, अमित कुमार, मुन्ना पासवान, अकबर अली, अनवर अली सहित अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >