सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने लिया जायजा

विधायक शंकर सिंह

भवानीपुर . रूपौली विधायक शंकर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर का जायजा लेते हुए अस्पताल की वस्तुस्थिति की बारीकी से जानकारी प्राप्त की. विधायक श्री सिंह ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार उपरोझिया से अस्पताल के सारे बिंदुओं पर चर्चा की. अस्पताल की कमियों को दूर करने पर जोर दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर उपरोझिया ने अस्पताल की कुछ मांगों को रखा. अस्पताल के कुछ भागों में बची चारदीवारी, अस्पताल कर्मियों के रहने की व्यवस्था और रात्रि में परिसर की सुरक्षा पर ध्यान दिलाया. विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा प्राथमिकता के अनुसार विभाग से संपर्क कर काम कराया जाएगा. फोटो – 7 पूर्णिया 15-सीएचसी प्रभारी से जानकारी लेते विधायक शंकर सिंह

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >