रसेलीघाट पुल निर्माण का विधायक ने किया निरीक्षण

अमौर प्रखंड के गेरूआ-कसबा मार्ग में निर्माणाधीन रसेली घाट पुल का क्षेत्रीय विधायक अख्तरुल इमान ने निरीक्षण किया.

अमौर. अमौर प्रखंड के गेरूआ-कसबा मार्ग में निर्माणाधीन रसेली घाट पुल का क्षेत्रीय विधायक अख्तरुल इमान ने निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक ने निर्माण एजेंसी के पदाधिकारी व कर्मियों से पुल निर्माण की गुणवत्ता पर जोर दिया. विधायक ने कहा कि इस रसेली घाट पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2014 में प्रारंभ हुआ था. साल 2020 में पुल का निर्माण कार्य पूरा तो हुआ पर इसके बनने के बाद भी इस पुल पर आवागमन सुलभ नहीं हो पाया क्योंकि विगत वर्षो में परमान नदी ने अपनी दिशा बदल ली .उनकी पहल पर रसेली घाट पुल का निर्माण कार्य पुन: शुरु हुआ है. रसेलीघाट पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने 30 करोड़ 74 लाख 05 हजार 700 राशि की स्वीकृति प्रदान की है. इसमें 02 स्पेन का अतिरिक्त पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >