मंत्री ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

भवानीपुर

भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर के तेलियारी गांव के वार्ड संख्या 10 में 14 लाख की राशि से बनने वाली पीसीसी ढलाई सड़क का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने किया . कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद सावन कुमार ने की. वार्ड संख्या 10 के पार्षद राधा देवी ,उपमुख्य पार्षद शांति देवी कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया .मुख्य पार्षद सावन कुमार ने बताया कि 14 लाख की लागत राशि से त्रिवेणी साह के घर से बैजनाथ साह के घर तक पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस सड़क के निर्माण से गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी क्योंकि बरसात के समय लोगों को गांव से बाहर मुख्य सड़क पर आने में काफी परेशानी हो रही थी. कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी ने बताया कि नगर पंचायत के विकास के लिए सड़कों के निर्माण के साथ-साथ अन्य कामों को भी प्राथमिकता के अनुसार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >