डीएम के निर्देश पर चार माह से बंद मध्याह्न भोजन चालू

डीएम के निर्देश पर

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान पाया गया कि बनमनखी के प्राथमिक विद्यालय शर्मा टोल बिशनपुर दत्त में लगभग चार महीनों से मध्याह्न भोजन बंद है. इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी एमडीएम तथा अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी को निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र उक्त विद्यालय में मध्याह्न भोजन का संचालन सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करें. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी द्वारा उक्त विद्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के पश्चात् अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा एमडीएम प्रभारी को उक्त विद्यालय में मध्याह्न भोजन का संचालन शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया गया. इसी क्रम में बुधवार को प्रभारी पदाधिकारी एमडीएम द्वारा प्राथमिक विद्यालय शर्मा टोल बिशनपुर दत्त बनमनखी में मध्याह्न भोजन का संचालन कर बच्चों को भोजन परोसा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >