गैरेज नहीं चला तो बाइक चोरी कर बेचने लगा, गिरफ्तार

अमौर थानाक्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने के धंधे में संलिप्त एक शातिर अपराधी को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने के धंधे में संलिप्त एक शातिर अपराधी को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मो सद्दाम साकिन डोरिया, वार्ड न 9, पंचायत खरहिया, थाना अमौर का निवासी बताया गया. गिरफ्तार मो सद्दाम ने अमौर थाना की एसआई संगीता कुमारी के समक्ष अपना जुर्म कबूल करते हुए फर्द बयान में कहा है कि वह एक मोटरसाइकिल मिस्त्री है और रौटा हाट बाजार में उसका गैरज है. गैरैज सही से नहीं चलने के कारण मोटर साइकिल चोरी कर कम कीमत पर बेचने लगा था. उसने चोरी की एक-एक सुपर स्पेलेन्डर मोटरसाइकिल मो राहिक एवं मो सजीद दोनों साकिन सिमलबाड़ी, थाना अमौर को 15-15 हजार रुपये, एक सुपर स्पेलेन्डर मोटरसाइकिल 15 हजार रुपये में मोहन यादव साकिन अमौर को बेची है. इन तीनों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है जिनकी निशानदेही पर सद्दाम पकड़ा गया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर मो सद्दाम अमौर थाना कांड संख्या 431/24 में आरोपित रहा है, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >