केनगर. चंपानगर थानाक्षेत्र के नगर पंचायत चम्पानगर वार्ड संख्या 09 चम्पानगर मोहल्ला से एक व्यक्ति के अचानक लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लापता व्यक्ति की 36 वर्षीय पत्नी जानकी देवी ने चम्पानगर थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या 64/26 के तहत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस को दिये आवेदन में पत्नी जानकी देवी ने बताया कि उनके 45 वर्षीय पति बेचन गुप्ता बीते 2 मई 2026 की सुबह लगभग 9 बजे से अपने घर से अचानक लापता हैं. परिजनों ने अपने स्तर से सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. थक-हारकर अंततः पीड़ित परिवार को पुलिस की शरण लेनी पड़ी.
चम्पानगर से व्यक्ति गायब, खोजबीन में जुटी पुलिस
खोजबीन में जुटी पुलिस
