मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, दो आरोपी को भेजा जेल

दो आरोपी को भेजा जेल

पूर्णिया पूर्व .मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत नया टोला वार्ड नंबर 1 में बीते 29 जनवरी को हुई मारपीट की घटना में घायल 55 वर्ष धीरज महतो की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी सोनू कुमार और उसकी मां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की शुरुआत 29 जनवरी को तब हुई, जब सोनू कुमार के घर की टाट में आग लग गई थी. सोनू कुमार ने अपने चाचा धीरज महतो पर आग लगाने का आरोप लगाया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई. इस मारपीट में धीरज महतो के सिर पर गंभीर चोट आयी. परिजनों द्वारा घायल धीरज महतो को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहा से उसे 30 जनवरी को पूर्णिया के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया . स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया, जहा शनिवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं मृतक के पुत्र अमित कुमार के फर्द बयान के आधार पर मुफस्सिल पुलिस ने हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं अमित कुमार ने अपने चचेरे भाई सोनू कुमार, अपनी चाची और दो अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सोनू कुमार और उसकी माता को गिरफ्तार कर लिया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि 29 जनवरी को सोनू कुमार की ओर से आगजनी की लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी. हालांकि, दूसरे पक्ष धीरज महतो की ओर से तब कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी .शनिवार को धीरज महतो की मृत्यु के बाद उसके पुत्र के बयान पर कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है. शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >