बाइक की ठोकर से व्यक्ति की मौत, दो की हालत गंभीर

दो की हालत गंभीर

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के एनएच 131 ए फोरलेन सड़क पर श्रीनगर पेट्रोल पंप के निकट बुधवार देर संध्या बाइक ने बीच सड़क पर एक विक्षिप्त व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दी. इस घटना में जहां विक्षिप्त की मौत हो गयी. बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जीएमसीएच पूर्णिया इलाज के लिए भेजा गया. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक से दो युवक तेज गति में कटिहार की ओर से आ रहे थे. वहीं एक विक्षिप्त व्यक्ति अचानक बीच सड़क पर आ गया. इसके बाद बाइक से विक्षिप्त व्यक्ति को जोरदार ठोकर लगी. घटना के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर ही लहूलुहान हो गए और विक्षिप्त व्यक्ति भी बुरी तरह घायल हो गया. घायल दोनों युवक अररिया के बताये गये, जो कटिहार से अपने घर जा रहे थे. विक्षिप्त व्यक्ति जो दुर्घटना में बुरी तरह घायल था उनका इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए थे. इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >