पीएम के सभा स्थल जाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर बनाये गये पार्किंग स्थल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को शीशाबाड़ी एसएसबी मैदान में

पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को शीशाबाड़ी एसएसबी मैदान में होनेवाली जनसभा को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है. सभा स्थल तक लोगों के आने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा गया है. पूर्णिया-कोसी समेत करीब 10 जिलों से आनेवाले एनडीए कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर 15 पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. यातायात कार्यलय से जारी निर्देश के अनुसार,अररिया एवं जलालगढ़ के रास्ते से आने वाले वाहन जायसवाल धर्मकांटा स्थित पार्किंग स्थल से आगे नहीं जा सकेंगे.डगरूआ से आने वाले बस निर्मला पेट्रोल पम्प के आगे एवं दमका चौक से पहले स्थित यूटर्न से मुड़कर बस का पार्किग बरसोनी टोल प्लाजा से आगे बायसी की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-27 के बायें लेन में करेंगे.डगरूआ से आने वाले छोटे वाहन का पार्किंग स्थल स्टिल प्लांट का कैम्पस होगा. वाहन चालक अपना वाहन पार्क कर सभा स्थल तक पैदल जा सकेंगे.मरंगा और बनभाग के रास्ते जीरोमाइल तक आने वाले बस का पार्किंग स्थल बरसौनी टोल प्लाजा से आगे बायसी के ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-27 के बायें लेन होगा.अररिया जलालगढ़ के रास्ते सभा स्थल आने वाले बस का पार्किंग स्थल मैक्स-07 हॉस्पिटल से आगे जलालगढ़ की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-27 के बायें लेन होगा.

यहां से पैदल जा सकते हैं सभास्थल

पूर्णिया शहर से खुश्कीबाग या सनौली चौक के रास्ते सभा स्थल की ओर आने वाले सभी छोटे वाहन के चालक अपना वाहन जिला प्रशासन के द्वारा चिन्हित पार्किंग स्थल यथा गुलाबबाग मंडी, केडिया कैम्पस, स्टील प्लांट का कैम्पस इत्यादि में पार्क कर सभा स्थल तक पैदल जा सकेंगे.पूर्णिया सिटी के रास्ते सभा स्थल की ओर आने वाले वाहन, अपना वाहन काठपुल के समीप विरेन्द्र जी के गोदाम के पास एवं वीरू जी के कैम्पस में वाहन को पार्क कर सभा स्थल तक पैदल जा सकेंगे.

यह रूट लोगों के लिए खुले रहेंगे

15 सितंबर, समय 10:00 बजे पूर्वा. से संध्या 08:00 बजे तक कटिहार मोड़ से सनौली चौक होते हुए जीरोमाइल जाने वाली सड़क पूर्ण रूपेण सभा में भाग लेने वाले आगन्तुकों तथा उनके वाहन के परिचालन हेतु उपलब्ध रहेगा. 15.09.2025, समय 07:00 बजे पूर्वा. से संध्या 08:00 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-27 के खण्ड जीरोमाइल गोलम्बर से काठपुल तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. दिनांक-15.09.2025, समय 07:00 बजे पूर्वा० से संध्या 08:00 बजे तक सनोली चौक से जीरोमाइल के बीच सभी प्रकार के वाहनों का ठहराव एवं पार्किंग वर्जित है.जीरोमाईल से बरसोनी टॉल प्लाजा तक राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-27 के उपर खाली वाहन का पार्किंग एवं ठहराव प्रतिबंधित है.

पार्किंग स्थलः-

1. नवनीत केडिया का मुखण्ड

2. दमका चौक खुशी इन्टरप्राईजेज

3. नेक्सा शोरूम के पुरब एवं पश्चिम4. निर्मला पेट्रोल पम्प के सामने झुन्नु जायसवाल का कैम्पस5. रेनॉलट शोरूम के पास6. स्टील प्लांट कैम्पस7. सर्विस लेन एवं मेन लेन के बाये तरफ बारसोनी टॉल प्लाजा से डंगराहा (बायसी) तक8. जायसवाल धर्मकांटा के पास अररिया रोड़

9. कान्ती फुड शॉप के सामने वाली भुखण्ड

10. वीरू जी का कैम्पस काउपुल के पास11. वीरेन्द्र जी का कैम्पस काठपुल के पास12. प्रितम जी का कैम्पस (रिजर्व)13. आईटीआई कॉलेज कैम्पस एवं ग्राउण्ड (रिजर्व)14. झुन्नु जायसवाल का कैम्पस रानीबाडी (डियुटी पर तैनात सरकारी पदाधिकारी के लिए)15. गुलाबबाग मार्केटिंग यार्ड

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >