पीएम के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था में किया गया भारी बदलाव

13 सितंबर की रात 12 बजे से यातायात व्यवस्था में

पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को यहां प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 13 सितंबर की रात 12 बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है. प्रशासन ने यातायात की व्यवस्था सुलभ एवं सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए पूर्णिया जिला से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर 13 सितंबर की रात 12 बजे से 15 सितंबर के रात 10:00 बजे तक वाहनों के परिचालन में परिवर्तन किया है. हालांकि पूर्णिया से बाहर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन 14 सितंबर की रात्रि 12:00 बजे तक निर्वाध रूप से बनी रहेगी.सभी आपातकालीन सेवायें यथावत बनी रहेंगी. यातायात पुलिस उपाधीक्षक द्वारा जारी एडवाइजरी में सभी लोगों से इसका पालन करने की अपील की गयी है. यात्री बसों के परिचालन पर रोक 14 सितंबर की रात्रि 12:00 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों तथा राज्य मार्गों की ओर से पूर्णिया की ओर आने वाले यात्री बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.14 सितंबर की संध्या 07:00 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों तथा राज्य मार्गों से पूर्णियों की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. बनमनखी और धमदाहा से आगे मालवाहक वाहनों पर रोक 14 सितंबर की संध्या 07:00 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक सहरसा से पूर्णियों आने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-231 पर बनमनखी से आगे पूर्णिया की ओर आने वाले सभी प्रकार के व्यवसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेंगा. इसीतरह 14 सितंबर की संध्या 07:00 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक धमदाहा से पूर्णिया आने वाली राज्य राजमार्ग सं.-65 पर मीरगंज से आगे पूर्णिया की ओर आने वाले सभी प्रकार के व्यवसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. बायसी और कसबा से आगे मालवाहक वाहन पर रोक 14 सितंबर की संध्या 07:00 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक अमौर से पूर्णिया आने वाले राज्य राजमार्ग सं.-99 पर अमौर से आगे बायसी की ओर आने वाले सभी प्रकार के व्यवसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. 14 सितंबर की संध्या 07:00 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक कसबा से पूर्णिया आने वाली राज्य राजमार्ग सं-60 पर सभी प्रकार के व्यवसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. रौतारा टोल प्लाजा से नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन 13 सितंबर की संध्या 07:00 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक कटिहार से पूर्णिया आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-131 (ए) पर कटिहार के आगे रौतारा टोल प्लाजा से पूर्णिया की ओर सभी प्रकार के व्यवसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.अररिया तथा दालकोला की ओर से पूर्णियों की ओर आने वाले सभी वाहन चालक अररिया से किशनगंज जाने वाली वैकल्पिक मार्ग का उपयोग निर्वाध रूप से कर सकेंगे. इस वैकल्पिक रास्ते से जा सकते हैं भागलपुर बायसी, डगरूआ से कटिहार/भागलपुर / नवगछिया की ओर जाने वाले वाहन चालक बेलगच्छी चौक, डगरूआ से होते हुए चांदपुर, कदवा (कटिहार) के रास्ते कटिहार जा सकेंगे.पूर्णिया के रास्ते कटिहार से अररिया तथा अररिया से कटिहार जाने वाली सभी वाहन के चालक वैकल्पिक मार्ग कटिहार के कोढ़ा तथा कुर्सेला से सरसी के रास्ते रानीगंज (राज्य राजमार्ग सं0-77) होते हुए अररिया जाने वाली मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे. कोढ़ा के रास्ते जा सकते हैं अररिया-किशनगंज कोढ़ा के रास्ते पूर्णिया से किशनगंज की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग कटिहार के कोढ़ा तथा कुर्सेला से सरसी के रास्ते रानीगंज (राज्य राजमार्ग सं0-77) से अररिया तथा अररिया से किशनगंज भाया बहादुरगंज जाने वाली मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे. अररिया से पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले सभी वाहन अररिया से बहादुरगंज होते हुए किशनगंज के रास्ते जा सकेंगे. अररिया तथा सुपौल तथा इन शहरों के रास्ते पूर्णिया आने वाले यात्री रानीगंज के रास्ते सरसी/श्रीनगर होते हुए पूर्णिया शहर में प्रवेश कर सकेंगे. इन मार्गों पर भी वाहनों का नहीं होगा परिचालन – मरंगा से पूर्णिया बायपास सड़क के रास्ते जीरोमाइल जाने वाली सड़क पर -15.09.2025, समय 01:00 बजे अप० से संध्या 06:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों को परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. -जलालगढ़ की ओर से पूर्णिया शहर आने वाले छोटी वाहन राधानगर, कसबा से होते हुए पूर्णिया शहर में प्रवेश कर सकेंगी. -दिनांक 12.09.2025 संध्या 06:00 बजे से दिनांक 15.09.2025, समय 12:00 बजे रात्रि तक गुलाबबाग स्थित मंडी में मालवाहक वाहनों का प्रवेश/पार्किंग निषेध रहेगा. -दिनांक 13.09.2025 की रात्रि 12:00 बजे से दिनांक 15.09.2025 की रात्रि 10:00 बजे तक कदबा के रास्ते -मंझेली से वीरपुर होते हुए बेलौरी / गुण्डा चौक आने वाली सड़क पर सभी प्रकार के व्यवसायिक मालवाहक वहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. -दिनांक 13.09.2025 की रात्रि 12:00 बजे से दिनांक 15.09.2025 की रात्रि 10:00 बजे तक श्रीनगर के रास्ते जनता चौक आनेवाली सड़क पर सभी प्रकार के व्यवसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >