पूर्णिया: कसबा महागणपति महोत्सव में दो दिवसीय लोकगाथा महोत्सव का आयोजन, 'कौवा हकनी' की प्रस्तुति ने मोहा मन

कसबा में महागणपति महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय लोकगाथा महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें 'कौवा हकनी' की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया. आयोजकों का उद्देश्य लोक कलाओं को संरक्षित करना है.

कसबा (पूर्णिया). महागणपति महोत्सव सह श्री गणेश नवरात्र के अवसर पर कसबा में प्रतिदिन विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में कसबा सांस्कृतिक मंच (कसम) के तत्वावधान में सुधीर चंद्र साह की स्मृति में उनके सुपुत्र कुंदन एवं राकेश कुमार उर्फ लड्डू के सौजन्य से दो दिवसीय लोकगाथा महोत्सव आयोजित किया गया. कार्यक्रम में लोकगाथा 'कौवा हकनी' की प्रस्तुति की गई.

दीप प्रज्वलित कर हुआ महोत्सव का उद्घाटन

लोकगाथा महोत्सव का उद्घाटन कुंदन जी, राकेश कुमार उर्फ लड्डू जी, डॉ. मनीष कुमार, महागणपति महोत्सव कसबा के संयोजक एवं भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी बमबम साह तथा कसबा सांस्कृतिक मंच के निदेशक एवं महागणपति महोत्सव सह संयोजक एस कुमार रोहितस्व उर्फ पप्पू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर महागणपति महोत्सव समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया.

'कौवा हकनी' की प्रस्तुति ने बांधा समां

लोकगाथा 'कौवा हकनी' में शामिल कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा से परिचित कराया. कलाकारों के अभिनय, संवाद और प्रस्तुति ने विलुप्त होती सांस्कृतिक विधाओं और परंपराओं का जीवंत एहसास कराया. कार्यक्रम के दौरान दर्शक प्रस्तुति में पूरी तरह डूबे नजर आए और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की.

लोक परंपराओं को संरक्षित करने का प्रयास

आयोजकों ने कहा कि लोकगाथा महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की पारंपरिक सांस्कृतिक विधाओं को मंच उपलब्ध कराना और नई पीढ़ी को अपनी लोक विरासत से जोड़ना है. ऐसे आयोजनों के माध्यम से विलुप्त होती लोककलाओं और परंपराओं को संरक्षित करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है.

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

लोकगाथा महोत्सव के सफल आयोजन में महागणपति महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश मुकुल, महासचिव आमिर खान, सचिव दीपक मंडल, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, अभिषेक झा, संयुक्त सचिव दीपक महतो, राहुल कुमार, रितेश साह, अप्पु साह, सुजीत महतो और कोषाध्यक्ष प्रिंस शर्मा का अहम योगदान रहा.

आयोजकों ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में महागणपति महोत्सव कसबा के संयोजक बमबम साह एवं सह संयोजक एस कुमार रोहितस्व उर्फ पप्पू ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कलाकारों, समिति सदस्यों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >