शराब तस्करी का आरोपित गिरफ्तार

भवानीपुर थानाक्षेत्र

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के श्रीपुर मिलिक पंचायत के थाना कांड संख्या 122/24 के शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि छापामारी में 10-10 लीटर अवैध शराब अलग-अलग ठिकानों से मिली थी. इसमें गोंदवारा पथकैली पंचायत के भमेठ निवासी अशोक ऋषि के घर से 10 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ पकड़े गये धंधेबाज पर मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. जबकि श्रीपुर गांव के रोहित ऋषि के घर से भी 10 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद हुई. रोहित ऋषि उस समय भागने में सफल रहा था. तभी से वह फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना पर पुअनि शंभू प्रसाद ने दलबल के साथ उसके घर से पकड़ न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >