ललन बने जदयू के प्रखंड संयोजक

ललन कुमार जदयू के कर्मठ कार्यकर्ता हैं

प्रतिनिधि, भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड के बसंतपुर चिंतामणी उसकावरी पंचायत के कदवा वासा निवासी ललन कुमार को जदयू के प्रखंड संयोजक की जिम्मेदारी मिली है. ललन कुमार इसके पूर्व जदयू के वरीय उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे. मंत्री लेशी सिंह , पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ,जदयू जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ललन कुमार जदयू के कर्मठ कार्यकर्ता हैं. उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए प्रखंड की नींव को और मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है. कार्यकर्ताओं में रूपेश कुमार मंडल, रामवृक्ष मंडल ,दिनेश मंडल ,निर्मल कुमार राय ,राजकिशोर मेहता ,नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार साह आदि ने खुशी जाहिर की. इधर, प्रखंड संयोजक ललन कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भरोसा दिलाया है कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है , मैं यथासंभव पार्टी के हित के लिए हमेशा काम करूंगा . फोटो. 30 पूर्णिया 6- जदयू प्रखंड संयोजक ललन कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >