कुणाल सौरव ने थामी अनगढ़ थाना की कमान

पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति स्थापित करना

बैसा. अनगढ़ थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस निरीक्षक कुमार कुणाल सौरव ने पदभार ग्रहण किया. नये थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति स्थापित करना , अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना और पुलिस व पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना है. उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगों से भी पुलिस को मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएगें. अच्छे लोगों का सम्मान किया जायेगा. क्षेत्र में शराबी एवं शराब बेचनेवाले पर सख्त कार्रवाई होगी. फोटो:-28 पूर्णिया 17-अनगढ़ थाना के नये थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >