कुल्हैया समाज ने उठाया राजनीति में हिस्सेदारी का सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव

पूर्णिया. आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व कुल्हैया समाज ने राजनीति में हिस्सेदारी का सवाल उठाकर सेक्युलर राजनीति करनेवाली पार्टियों की बेचैनी बढ़ा दी है. कुल्हैया डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने इंडिया गठबंधन के जिम्मेदारों से कहा है कि अगर विधानसभा चुनाव में पूर्णिया ज़िले में कुल्हैया समाज को कम से कम एक टिकट नहीं मिला तो यह समाज नया विकल्प तलाशने पर विचार करेगी. उन्होंने आंकड़ों के साथ कहा कि पिछले 45 सालों में कांग्रेस ,राजद समेत अन्य सेक्युलर पार्टियों ने सिर्फ दो बार इस समाज के लोगों को टिकट दिया है. जबकि वोटर के हिसाब से इस समाज की आबादी अधिक है. केवल पूर्णिया ज़िला के अमौर, कसबा, बायसी और पूर्णिया सदर विधानसभा में कुल्हैया समाज का चार से पांच लाख के करीब वोटर है. श्री मुन्ना ने बताया कि हमारा समाज अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है जब तक यह समाज पूरी तरह इंडिया गठबंधन के लिये समर्पित है लेकिन इस समाज को साजिश के तहत हाशिये पर लाकर छोड़ दिया गया है. उन्होंने इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं से इस पर ध्यान देने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >