PURNIA घर से निकल रहे हैं तो जान लें मौसम का हाल, बढ़ सकती है मुश्किलें

पूर्णिया में आज अगर आप घर से निकल रहे हैं तो पहले मौसम का हाल जरुर जान लेंं. आज मौसम करवट ले सकता है.

पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट :

पूर्णिया में आज अगर आप घर से निकल रहे हैं तो पहले मौसम का हाल जरुर जान लेंं. आज मौसम करवट ले सकता है. एक बार फिर से आंधी- बारिश मुश्किलें बढ़ा सकता है. सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है जबकि हवा भी चल रही है.

पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान

इंडेक्स में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान मूसलाधार बारिश के आसार बताए गये है. मौसम इंडेक्स में जारी किए गये पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे जबकि गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है. मौसम पूर्वानुमान में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार भी बताए गये हैं. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >