अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित युवक गिरफ्तार

अमौर थानाक्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व अगवा की गयी नाबालिग किशोरी को अमौर पुलिस ने बरामद कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व अगवा की गयी नाबालिग किशोरी को अमौर पुलिस ने बरामद कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित युवक मो फुर्कान साकिन रामनगर, थाना अमौर, जिला पूर्णिया का निवासी बताया गया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में अपहृत किशोरी के पिता द्वारा अमौर थाना कांड संख्या 295/25 के तहत अपहरण कांड का मामला दर्ज कराया गया है. इसमें मो फुर्कान सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटना 06 जुलाई को हुई, जब उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी बेगमपूर में मेला देखने गयी थी. देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी. खोजबीन के क्रम में पता लगा कि उसकी नाबालिग बेटी को रामनगर गांव निवासी मो फुर्कान ने अपने अन्य दो सहयोगियों की मदद से बहला-फुसला कर अपनी बाइक से अगवा कर लेकर गया है, जबकि मो फुर्कान शादीशुदा और एक बच्चे का बाप भी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर आरोपित युवक की तलाश की जा रही थी, जिसे गुप्त सूचना पर सअनि राम इकबाल पासवान ने पुलिस बल के साथ अमौर बाजार में छापेमारी कर पकड़ लिया. बरामद किशोरी को 164 के बयान के लिए न्यायालय को पेश किया गया है तथा गिरफ्तार आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >