तीन वर्ष बाद अपहृत युवती किशनगंज से बरामद

श्रीनगर

श्रीनगर. थाना कांड संख्या 794 -2022 के तहत अपहृत युवती को थाना पुलिस की टीम ने तीन वर्षों के बाद किशनगंज जिला से बरामद करने में सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि घटना 26 दिसंबर 2022 को घटित हुईं थीं. पुलिस ने बताया कि इस घटना में खोखा उत्तर पंचायत के अंतर्गत खरटटा पुल के निकट की युवती लापता हो गई थी. इस घटना को लेकर 26 दिसंबर 2022 थाना कांड संख्या 794-2022 के तहत मामला दर्ज किया था. थाना पुलिस की टीम अपहृत युवती की लगातार खोजबीन में जुटी थी परंतु तीन वर्षों तक युवती का कुछ पता नहीं चल पाया था. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सक्रियता, दबिश और अथक प्रयास के कारण इस घटना का उदभेदन करने में आखिरकार उन्हें सफलता मिल ही गई और लड़की को बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस घटना के तहत थाना में ए 34 भादवी के तहत मामला दर्ज किया गया था. फिलहाल पुलिस ने बरामद युवती को बयान के लिए न्यायालय भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि न्यायालय में बयान के बाद घटना से संबंधित सच्चाई का खुलासा हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >